बकरा चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बथुआ गांव से पुलिस ने बकरा चोरी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया साथ ही मौके से बकरा भी बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव की मदीना की शिकायत पर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी की देख-रेख में उपनिरीक्षक जियाउद्दीन मयफोर्स क्षेत्र में संदिग्धों वांछितों की तलाश में चक्रमण पर थे तभी बथुआ गांव से ग्रामीणों के सहयोग से बकरा चोरी के आरोपित उधम गौतम व धीरज गौतम को गिरफ्तार करने के साथ चोरी किये गये। बकरे को बरामद कर थाने ले आई। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















