वारण्टी किया गया गिरफ्तार | #TejasToday
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में केराकत कोतवाली पुलिस ने वारंटी अशोक कुमार निवासी ग्राम बगहीं थाना केराकत को गिरफ्तार करते हुए धारा 323, 504 भादंवि से संबंधित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।








