Homeसन्त कबीर नगरमेले में असामाजिक तत्वों का बोलबाला, पुलिस तमाशबीन

मेले में असामाजिक तत्वों का बोलबाला, पुलिस तमाशबीन

मेले में असामाजिक तत्वों का बोलबाला, पुलिस तमाशबीन

मेले व रास्ते में छेड़छाड़ को लेकर अभिभावकों में भड़का आक्रोश
तेजस टुडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना के स्थानीय कस्बे में चल रहे एक प्रदर्शनी व मेले के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। मनचले महिलाओं को छेड़ने व अश्लील शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही रात्रि में घर जाते समय उनका पीछा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मेले में तैनात पुलिस तमाशाबीन बनी रहती है। इसकी सूचना थाना प्रभारी महुली को दे दी गई है लेकिन 4 दिन बाद भी रात्रि कालीन में लगने वाले मेले में कोई बदलाव नहीं आ पाया। जिसको लेकर क्षेत्रीय अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं मेले में जाने से लोग बच भी रहे हैं।
मालूम हो कि महुली थाना के स्थानीय चौराहा स्थित एक प्राइवेट कंपनी द्वारा स्थानीय पुलिस की सांठ-गांठ से रात्रि 7 से लेकर 12 के बीच मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। जैसे ही रात 8 से 9 के बीच क्षेत्र की महिलाएं मेले में पहुंचकर आनंद लेने को सोचती हैं, वहां पहले से ही मौजूद दर्जन- भर से अधिक असामाजिक तत्व उनके आगे पीछे लग जाते हैं। भीड़ के साथ छेड़छाड़ के अलावा तरह-तरह की अश्लील भाषा और फब्तियां कसते हैं जिससे महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। असामाजिक तत्व यहीं नहीं रुकते हैं, जब महिलाएं देर रात मेले से अपने घर वापस लौटती हैं तो उनसे सड़कों पर भी छेड़खानी की जाती हैं। बताया गया कि बुधवार की देर रात कुछ महिलाएं महुली, बारीडीहा, दोकडा, झिंगुरापार मार्ग से मेला देखने आई थीं। असामाजिक तत्वों द्वारा पहले उनके साथ मेले में हूटिंग की गई। जब वह रात 10 बजे घर वापस लौट रही थीं तो उक्त गांव के सड़कों पर मोटरसाइकिल सवार असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़ने का प्रयास किया गया। मेले में भी भारी अव्यवस्था के चलते क्षेत्र के अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मेला देखने आये संजय, आलमगीर, हरिश्चंद्र, शेष कुमार आदि ने बताया कि जैसे ही मेला व प्रदर्शनी का गेट शाम 7 खुलता है। एक दर्जन से अधिक असामाजिक तत्व बिना टिकट के ही अंदर घुस जाते हैं। आने जाने वाली महिलाओं पर निगाहें रखते हैं। मौका मिलते ही छेड़खानी के साथ ही अश्लील शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। जब इससे भी उनका दिल नहीं भरता है तो वापस रास्ते में जाते समय भी मनचले छेड़ने से बाज नहीं आते हैं। इस तरह मेले में लगी पुलिस तमाश बीन बनी रहती है। क्षेत्रीय जनता ने तत्काल प्रदर्शनी को बंद करने की मांग किया है, अन्यथा कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read