HomeTrendingअनिर्वेध ट्रस्ट ने दृष्टिबाधित दिव्यांगों को बांटे दीपावली के उपहार

अनिर्वेध ट्रस्ट ने दृष्टिबाधित दिव्यांगों को बांटे दीपावली के उपहार

  • अनिर्वेध ट्रस्ट ने दृष्टिबाधित दिव्यांगों को बांटे दीपावली के उपहार

  • दिव्यांगों के जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची समाजसेवा: अंजली सरकाले

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। दीपावली के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोरेगांव (पूर्व) में आरे मेट्रो स्टेशन के पास स्थित संस्था के कार्यालय परिसर में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान दृष्टिबाधित दिव्यांगों को दीपावली के उपहार वितरित किए गए। संस्था की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन में खुशियां लाना और उनके त्योहार को यादगार बनाना था।
इस मौके पर ट्रस्टी अंजली सरकाले ने कहा कि संस्था ने दृष्टिबाधित दिव्यांगों की दीपावली को खुशियों और उत्साह से भरने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया। समाज में जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के लिए कई लोग आगे आते हैं लेकिन दिव्यांगजनों की मदद के लिए अपेक्षाकृत कम लोग आगे आते हैं। वास्तव में दिव्यांगजनों की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना ही सच्ची समाजसेवा है।
अंजली सरकाले ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के लिए संस्था लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए आगे आने और उनके जीवन में खुशियां लाने में सहभागी बनने की अपील भी किया।
इस अवसर पर ट्रस्टी सचिन सरकाले, अध्यक्ष अश्विनी बोरगांवकर, सुब्रोजीत चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

 

 

 

 

Must Read