विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धूमधाम से निकाली शौर्य यात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा शाहजीपुर महानगर के खिरनीबाग जीआईसी मैदान में सैकड़ों लोगो की संख्याओं मे त्रिशूल दीक्षा एवं भव्य शौर्य यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत सनातन धर्म की रक्षा बहन बेटियों की रक्षा गौ माता की रक्षा करने के लिए युवाओं का जन जागरण बजरंग दल द्वारा किया गया।
जिसमें बताया जा रहा है पूरे भारत में त्रिशूल दीक्षा एवं भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद शाहजीपुर महानगर द्वारा पैदल त्रिशूल दीक्षा एवं भव्य शौर्य यात्रा खिरनीबाग रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर सदर से घंटाघर होते हुए अंजान चौकी होते हुए अंटा चौराहा होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान मे समापन किया गया। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया उसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जल पान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अंकित मिश्रा सम्राट, कार्य सह संयोजक हर्षित गुप्ता, कार्यक्रम सह संयोजक राहुल कनौजिया, जिला सहमंत्री धर्मेंद्र सिंह, छोटेलाल वर्मा, शिव अवस्थी, सुभाष कुशवाहा, शिक्षित त्रिवेदी, विमलेश कुमार वर्मा, सुधीर वर्मा, अमन कश्यप संरक्षक, महानगर अध्यक्ष अभिनव, महानगर मंत्री अशील सिंह, जिला सत्संग प्रमुख रमेश गोरी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






