शाहजहांपुर में डांस विवाद को लेकर बारात पर किया गया पथराव
तेजस टूडे ब्यूरो
धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। बिलसन्डा थाना क्षेत्र के गांव कनपरिया निवासी रामतीर्थ की बारात सोमवार की रात थाना पुवायां क्षेत्र के जनकापुर गाँव में आई थी जिसमें डांस करने को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों से भरी बस पर पथराव कर दिया गया। दुल्हन के दरवाजे के बाहर खंडी दूल्हे की कार में भी तोड़—फोड़ कर दी गई। मंगलवार को दूल्हा दुल्हन को दूसरी कार से पीलीभीत के लिए विदा किया गया। दिन भर थाने में समझौता कराने का प्रयास किया गया। तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









