…और जब ब्लाक परसेण्डी में होने लगा घोटालों का सौदा खरा-खरा
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। विकास खण्ड परसेण्डी में सचिव व सहायक ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात अशोक यादव इस समय चर्चाओं के दौर से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अशोक यादव के पास इस समय ग्रामसभा धोंधी, मजलिसपुर, धिमौरा, खजुरिया आवासी, पगरोई, हुैसनपुर बहादुरपुर मासूमपुर है। सूत्रों की मानें तो इस ग्रामसभाओं में इस समय भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है। यहां केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को दीमक की तरह खोखला किया जा रहा है। श्री यादव की ग्रामसभाओं में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है।
















