Homeजालौनसड़क किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त

सड़क किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त

सड़क किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त

रंजीत सिंह
जालौन। रविवार की सुबह अकोढ़ी दुबे के पास मिले अज्ञात शव का शिनाख्त मृतक की पत्नी व बहनोई ने की। मृतक एक दिन पूर्व उरई जाने की बात कहकर घर से निकला था जिसके बाद उसका शव मिला। रविवार की सुबह अकोढ़ी दुबे श्रमदान के पास जब गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो उरई जालौन हाईवे पर स्थित स्कूल के आगे उन्हें सडक किनारे युवक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। शव के सड़क किनारे पड़े होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी युवक को पहचान नहीं सका जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब मिश्रिख ब्लाक बनेगा घोटालों की खान, क्योंकि सचिव उमाकान्त ने सम्भाली कई ग्रामसभाओं की कमान

सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल होने के बाद सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी रागिनी बहनोई संतोष के साथ कोतवाली पहुंची जहां पत्नी ने कपड़ों के आधार पर पति की पहचान की। उसने बताया मृतक उनके पति अमित वर्मा (36 वर्ष) थे। मूल रूप से रामपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के रहने वाले अमित नगर में मोहल्ला कछोरन में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। शनिवार की शाम वह उरई जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि उरई में ही किसी काम के चलते रुके होंगे लेकिन रविवार की सुबह उनका शव अकोढ़ी दुबे के पास मिला। मृतक को देखकर लग रहा था कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अत्यधिक रक्त बह जाने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक के दो बेटे व एक बेटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read