अराजक तत्वों ने जलाया इस्लामिक झण्डा, तनाव व्याप्त
जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों के बीच मुस्लिम समुदाय में आक्रोश
ग्रामीणों ने बरैयाकाजी गांव में की सुरक्षा व्यवस्था की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैया काजी गांव में 16 सितंबर को मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर्व की तैयारियों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। गांव में कुछ अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात मुस्लिम समुदाय द्वारा लगाए गए इस्लामिक झंडे को आग के हवाले कर दिया जिसे सुबह देखने के बाद समुदाय में भारी आक्रोश और तनाव व्याप्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरैया काजी गांव में हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही थी। इसके तहत अंसारी मोहल्ला से लेकर पीडब्ल्यूडी खुटहन मार्ग के मुख्य बाजार तक इस्लामिक झंडे लगाए गए थे। इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इन झंडों को आग लगा दी, जिससे वह झंडा जल गया।इस घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। मुस्लिम संगठनों ने तुरंत सरायख्वाजा थाने पर शिकायत दर्ज कराई और इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उनका आरोप है कि पुलिस इस घटना को गंभीरता से नहीं ले रही है जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है। समुदाय ने त्योहार के दौरान प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस बीच दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने नाम से प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राज नारायण चौरसिया ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। अगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो गांव की स्थिति और बिगड़ सकती है।
तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा आगे चलकर बड़ी घटना की आशंका जताई जा रही है। देखा जा रहा है कि इस घटना ने गांव में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया है जिससे तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया है। मुस्लिम संगठनों द्वारा की गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई न होने की स्थिति में आगे चलकर बड़ी घटना की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













