HomeTrendingनासिक एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

  • नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

  • ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के समीप हुई घटना सतर्कता से टली सम्भावित जनहानि

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी पड़गा नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर पड़गा स्थित ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के समीप एक कंटेनर के अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ जाने से बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घटना के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी किंतु सौभाग्यवश किसी प्रकार की जनहानि या अन्य वाहन से टक्कर की घटना नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज गति से गुजर रहा कंटेनर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा जिसके परिणाम स्वरूप वह सड़क के मध्य बने डिवाइडर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर के अनियंत्रित होने से कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व यातायात विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्रेन की सहायता से कंटेनर को डिवाइडर से हटवाया और बाधित यातायात को पुनः सुचारु कराया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई किंतु इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तीव्र गति व लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन के दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read