Homeरायबरेलीसंतोष जी को अमेरिकन काउंसिल ने प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि

संतोष जी को अमेरिकन काउंसिल ने प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि

संतोष जी को अमेरिकन काउंसिल ने प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिले के लालगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले लखन गांव के निवासी संतोष सिंह ने अपने गांव और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारतीय सेना में पिछले 10 वर्षों से प्रशासनिक क्लर्क के रूप में कार्यरत संतोष जी को अमेरिकन काउंसिल द्वारा “प्रोडक्ट डिज़ाइन एंड मैनेजमेंट” के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपने व्यस्त सैन्य जीवन और शैक्षणिक रुचियों के बीच संतुलन बनाते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव और जिले के पहले ऐसे व्यक्ति होने के नाते जिन्हें यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। उनकी उपलब्धि पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। परिवार, दोस्तों रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने संतोष जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह सम्मान न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read