भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष में हुआ संशोधन
तिंदवारी और कमासिन में बदले अध्यक्ष
रूपा गोयल
बांदा। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की संतुति मिलने के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के संशोधन के क्रम में तिन्दवारी तथा कमासिन मण्डलों में बदलाव करते हुए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल द्वारा जनपद के दो मंडलों में बदलाव करते हुए तिंदवारी मंडल से अभिलाष गुप्ता (सभासद) तथा कमासिन मंडल से सुखेंद्र को पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी ने दोनों नव नियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों से शीघ्र मंडल कार्यकारिणी घोषित करते हुए संगठन के कार्यों में जुटने को कहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।