एसपी ने मतदाताओं से किया मतदान करने की अपील
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व, लोकसभा चुनाव-2024 में बढ़-चढ़ कर मतदान करें। चुनाव एक महत्वपूर्ण समय होता है जब नागरिकों को देश के भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देना होता है। सभी भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करें। आपका मत लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी को प्रेरित करेगा। मतदान के माध्यम से लोग अपनी आवाज़ को सुनाएं और देश के भविष्य निर्माण में अपना अहम योगदान दें। मतदान देश की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इससे आप सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














