Homeबांदाअवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का हुआ भण्डाफोड़, अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का हुआ भण्डाफोड़, अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का हुआ भण्डाफोड़, अभियुक्त गिरफ्तार

रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत संपन्न कराए जाने हेतु अराजक तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में, कमासिन थाना पुलिस एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा बीती रात्रि अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित अवैध शस्त्रों के साथ एक अभियुक्त रामदीन उर्फ पप्पू निवासी बाबू पुरवा थाना कमासिन को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया है। अभियुक्त अवैध शस्त्रों का निर्माण कर बांदा व उसके आसपास के जनपदों में बिक्री करने का काम करता था। पुलिस के द्वारा अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसके विरुद्ध कमासिन थाने पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक प्रशांत चौधरी, हेड कांस्टेबल अश्वनी प्रताप सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार, अमित त्रिपाठी, कमल सिंह, प्रतीक सिंह, सूर्यांश आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read