एक साल से नहीं है गांव में बिजली तो लगा दिया मतदान बहिष्कार का बैनर

रूपा गोयल
बांदा। जब मतदान नजदीक आया तो अधिकारी भी अनसुनी में लग गए जिसके चलते गांव के लोगों मतदान से बहिष्कार का बैनर लगा दिया है और कह दिया है की अगर हमारे घरों में बल्ब नहीं जलेंगे तो हम लोग मतदान भी नहीं करेंगे। मामला अकबरपुर पावर हाउस के आजीतपुर गांव का है जहां के लगभग 180 मतदाता है और ये महुआ ब्लाक के सरसवाह ग्राम पंचायत का एक पुरवा है जहां पर गांव के गांधू तिवारी ने बताया कि अप्रैल 2023 में जब जोरदार तूफान आया था यहां खंभे गिर गए थे तब केवल खंभे लगा दिए गए थे लेकिन आज तक हमारे यहां लाइन नहीं खींची गई है जिसके चलते हमारे गांव में अंधेरा रहता है और हमारे यहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। हमारे यहां 19 मई तक बिजली नहीं जली तो हम लोग मतदान नहीं करने जाएंगे जिसको लेकर मतदान बहिष्कार का बैनर लगा रखा है। वहीं एसडीओ वरुण शुक्ला ने बताया कि वहां पर वैसे एक लाइट गई है और बिजली चल रही है लेकिन अगर ऐसी बात है तो हम अभी व्यवस्था कराते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














