अद्भुत बच्चों का हुआ जन्म
कुलदीप कुमार
लखनऊ। माल क्षेत्र के अंतर्गत बघोलवा गांव में हुआ अद्भुत दो बच्चों का जन्म। माता का नाम बिटाना व पिता का नाम सुरेंद्र है। दो जुड़वा बच्चों के जन्म को लेकर सुबह शाम सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना बना रहता है। लोगों ने बताया कि जन्मे हुए दोनों बच्चों का सर एक ही में जुडा़ हुआ है। कुदरत का ऐसा यह नजारा है जिसको लेकर क्षेत्र के दूर-दूर से लोग देखने के लिए प्रतिदिन घर पर आना—जाना बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे ठीक-ठाक हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। वहीं लोगों ने बताया कि यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।














