अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नवांगतुक एएसपी का स्वागत करते हुये निवर्तमान को दी भावभीनी विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दुबे एडवोकेट
सुलतानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व व क्षेत्रिए प्राभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह की अगुआई में नवांगंतुक अपर पुलिस अधीक्षक साहब का स्वागत किया एवं निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर कार्यभार हेतु बधाई दिया। हिमांशु मालवीय ने नवांगंतुक अपर पुलिस अधीक्षक को जनपद में व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा व्यापारियों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
अमर बहादुर सिंह ने निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक को उनके सूक्ष्म कार्यकाल में भी जनता एवं व्यपारियों में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से लोकप्रिय होने की बधाई दी। साथ ही नव कार्य प्रभार के लिऐ शुभकामना दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने हिमांशु मालवीय को सियासत का सबक नामक पुस्तक भेट करते हुये खुद एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों को पढाने का आग्रह किया। साथ ही जनपद के तेज—तर्रार पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा को भी स्थानांतरण होकर नये जनपद में नई जिम्मेदारी के लिऐ संगठन ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामना प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोटीया, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला संरक्षक गिरधर गोपाल आग्रवाल, नगर अध्यक्ष पारितोष गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष लकी झा, जिला युवा उपाध्यक्ष विक्रांत दूबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













