HomeJaunpurअखिलेश यादव पहुंचे योगी के गढ़, उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव पहुंचे योगी के गढ़, उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव पहुंचे योगी के गढ़, उमड़ा जनसैलाब

तीसरे चरण की समाजवादी विजय यात्रा का आगाज

अजय जायसवाल
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर दूसरी बार सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की कोशिशों में जुटे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर पहुंचे हैं। अखिलेश यादव गोरखपुर से समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम का आगाज कर रहे हैं। अखिलेश यादव दो दिन की इस यात्रा में 7 विधानसभाओं को कवर करते हुए कुशीनगर पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव की समाजवादी विजय रथयात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू हो रही। विजय यात्रा एयरपोर्ट से कुसम्ही, जगदीशपुर, सोनबरसा होते हुए कुशीनगर पहुंचेगी। इस दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के प्रभारी और एमएलसी संजय लाठर कई दिनों से गोरखपुर और कुशीनगर में डेरा डाले हुए हैं। अखिलेश की विजय रथ यात्रा को लेकर यहां आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिये यहां भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read