राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव, कहा कुंडी लगाओ ऐसा खोल ना पाये इसके जैसा, पढ़िए पूरी खबर….
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में चार चरणों में विधानसभा की 231 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के तीन चरणों के लिए राजनीतिक दलों का कैंपेन जारी है. इसी सिलसिले में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कुंडा पहुंचे. यहां उन्होंने बगैर नाम लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुंडा के लोगों बताओ कुंडा से जो हर बार जीते हैं उनके लिए कुंडी लगाओगे कि नहीं लगाओगे. ऐसी लगाओ कि दोबारा न खोल पाए।



