Jaunpur News : आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की दशा में होगी कार्रवाईः डीईओ

Jaunpur News : आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की दशा में होगी कार्रवाईः डीईओ

बूथों के लिये ईवीएम वीवीपैट व क्रिटिकल बूथों के लिये माइक्रो ऑब्जवर्स का हुआ रेंडमाइजेशन
जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन के 09 विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षकगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रट सभागार में बूथों के लिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वीवीपैट और क्रिटिकल बूथों के लिये माइक्रो ऑब्जवर्स का रेंडमाइजेशन एनआईसी में हुआ। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष मौर्य ने रेंडमाइजेशन किया और विधानसभावार की विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि चुनाव प्रचार-प्रसार भारत निर्वाचन आयोग के दिये गये निर्देशों के अनुसार ही करें और खर्च की सीमा का ध्यान रखें।

साथ ही रजिस्टर अपडेट करते रहें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की दशा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि एजेण्ट कोविड सेकेण्ड डोज अनिवार्य रुप से लगवा लें और कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसके अन्तर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर प्रतियोगिता, गीत-नाट्य, कहानी, हस्ताक्षर अभियान, मेंहदी, स्लोगन, बाइक रैली, वोट करेगा जौनपुर रिंगटोन, सोशल साइट फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से मतदाता को जागरुक करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और भारत के लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

बैठक में विधानसभा मल्हनी के प्रेक्षक पवित्र मंडल, मुंगराबादशाहपुर के प्रेक्षक टी आनंद, बदलापुर के प्रेक्षक अजय नाथ झा, केराकत के प्रेक्षक धीरेंद्र, जफराबाद के प्रेक्षक सचिन राना, विधानसभा शाहगंज के प्रेक्षक एसपी भगोरा, मछलीशहर के प्रेक्षक अजीत कुमार रंजन, विधानसभा सदर के प्रेक्षक हिमांशु कौशिक, विधानसभा मडियाहूं के प्रेक्षक मेघू बरैक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, समस्त रिटर्निंग आफिसर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat