जौनपुर से इन्हे मैदान में उतारने के लिए कर अखिलेश यादव कर रहे मंथन, पढ़िए पूरी खबर…
जौनपुर। गुरुवार से जिले की नौ विधान सीटों के लिए नामाकंन शुरू होने जा रहा है। लेकिन अभी तक समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सदर और जफराबाद सीट पर अपना पत्ता नही खोला है। इन सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों के नामो की घोषणा न होने के कारण दावेदारों के समर्थको, पार्टी कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर सीट पर अपना दल कमेरावादी मांग रही है वहीं जफराबाद सीट को सुहेल देव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने खाते में आने के लिए पूरी ताकत लगा दिया है।

सदर सीट पर मजबूत मुस्लिम चेहरे को उतारना चाहती है लेकिन भविष्य के चुनावी माहौल को लेकर अखिलेश यादव किसी हिन्दू चेहरे की भी तलास कर रहे है लेकिन उनके सामने यह दिक्कत आ रही है कि यदि किसी हिन्दू को प्रत्याशी बनाया तो अल्पसंख्यक नेताओं, कार्यकर्ताओं व परम्परागत मतदाताओं को कैसे संतुष्ट किया जायेगा इस पर भी मंथन चल रहा है।
मछलीशहर सीट को होल्ड पर रखा गया है यहां भी वर्तमान विधायक जगदीश सोनकर के भारी विरोध को देखते हुए किसी मजबूत व टिकाऊ प्रत्याशी का चयन करने पर मंथन चल रहा है। हलांकि संभावना है कि गुरुवार को सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












