अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 300वीं जन्म जयन्ती
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत पीटीपी इंफोटेक शिक्षण एवम प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा संचालित कौशल विकास केन्द्र स्थित मनकापुर बस स्टैंड फैज़ाबाद रोड गोण्डा पर वीरांगना देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयन्ती मनाई गई जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त प्रशिक्षणार्थियों, सेंटर के समस्त स्टॉफ व एमआईएस मैनेजर कौशल विकास विभाग गोण्डा के द्वारा वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान व सामाजिक योगदान को याद किया गया।
साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के लिए निबन्ध प्रतियोगिता, व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में स्टेट प्रोजेक्ट हेड फैज़ रज़ा सिद्दीकी, सेंटर मैनेजर योगेश प्रताप सिंह यादव, ट्रेनर रईस अहमद, शमामा फैनाज़, हीना गुप्ता, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास विभाग गोण्डा से अविनाश प्रताप सिंह व दीपक खरे व संस्थान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षणार्थी अनम फ़ातिमा, नेहा, सैय्यद, राधा मौर्या, खुशबू गुप्ता, नेहा सिंह, अफ़साना, निशी, ममता, मानसी, प्रतिमा, वरीसा, मुस्कान आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









