बिना मिट्टी हटाये ही हो रहा डामरीकरण
तेजस टूडे ब्यूरो
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। विकास खण्ड के तौली संपर्क मार्ग से घुरौना तक बन रही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में अनदेखी व गुणवत्ता की कमी का मामला प्रकाश में आया है। वहीं ग्रामवासी के विरोध के बाद कार्य को रुकवा दिया गया।
बताते चलें कि विकास खण्ड महराजगंज के अंतर्गत तौली से घुरौना संपर्क मार्ग पर डामरीकरण हो रहा है लेकिन विभाग की अनदेखी व ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क एक बार फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। स्थानीय निवासी किशन सिंह ने बताया कि सड़क पर से बिना मिट्टी हटाए ही डामरीकरण किया जा रहा। वहीं डामर की मात्रा में भी कमी है। उनके विरोध करने पर गुरुवार की शाम कार्य को रुकवा दिया गया था। उनका कहना है कि सरकार लाखों रुपए खर्च करके सड़क निर्माण करवा रही लेकिन उनके नीचे बैठे अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदार के भ्रटाचार की नीति के आगे यह सड़क भी भ्रटाचार की भेंट चढ़ गई। स्थानीय निवासी लवलेश यादव, विशुन ,बहादुर पासी, जय करन मौर्य, शिवा शुक्ला, रामकरण रावत ने बताया कि मानक विहीन तरीके से सड़क निर्माण किया जा रहा था। मिट्टी को साफ नहीं किया गया और घटिया सामग्री के साथ सड़क बनाई जा रही है। विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य रोकना पड़ा। ऐसे मामलों के सामने आने पर लोक निर्माण विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






