HomeTrendingवेंकटाचार्य क्लब परिसर में हुआ कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

वेंकटाचार्य क्लब परिसर में हुआ कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

  • वेंकटाचार्य क्लब परिसर में हुआ कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर वेंकटाचार्य क्लब परिसर में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है, नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तथा मत्स्य संपदा योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायकों ने भी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विकास कार्यों में तेजी की बात कही।
इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में चयनित किसानों को सोलर लाइट ट्रैप एवं मूंग मिनी किट वितरित की गई तथा उत्कृष्ट किसानों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read