आखिर क्यों मची भाजपा कार्यालय में अफरा-तफरी?
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। भाजपा सदर सीट के दावेदार साकेत मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतर गए हैं। भाजपा से टिकट न मिलने से साकेत मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी बगावती रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से टिकट ना मिलने से साकेत मिश्रा को जो करारा झटका लगा है उससे वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं। यही कारण है कि कभी प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए भाजपा पर जमकर हमला बोलते हैं तो कभी भाजपा के लिए बगावती सुर उठाते हैं।
इस समय सदर सीट के निर्दलीय प्रत्याशी साकेत मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि जनता में चर्चा का विषय बन गया है लेकिन वायरल वीडियो के जरिए साकेत मिश्रा जनता में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जब साकेत मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंच गए तो भाजपा कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भाजपा कार्यालय में कुछ क्षणों के लिए कोई यह समझ ही नहीं पाया कि क्या होने लगा है। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय लड़ रहे साकेत मिश्रा जब जीआईसी स्थित भाजपा कार्यालय में नारे लगने लगे तो वहां पर जनता का हुजूम इकट्ठा हो गया।
चारों तरफ चर्चाएं गर्म होना शुरू हो गई । भाजपा के कार्यालय पहुंचकर जय साकेत साकेत जिंदाबाद के नारे लगने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया लेकिन कुछ राजनैतिक पंडितों की मानें तो ऐसा करने से भाजपा के प्रत्याशी राकेश राठौर गुरु चुनावी रण में और मजबूत इरादों के साथ चुनावी रण में उतर जाएंगे। राकेश राठौर गुरु इस वाक्य को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर जनता के बीच में उतरेंगे। राकेश राठौर गुरु के चुनावी तिलिस्म को तोड़ना साकेत मिश्रा के लिए इतना आसान नहीं है ऐसा कुछ राजनैतिक पंडितों का मानना है। बरहाल जो भी हो साकेत मिश्रा क्यों भाजपा कार्यालय गए इसका जवाब तो साकेत मिश्रा ही दे सकते हैं लेकिन वायरल हुए वीडियो से जनता के बीच सरगर्मी बढ़ गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












