HomeTrending...आखिर क्यों निवर्तमान चेयरमैन के भतीजे को लोगों ने पीटा, पढ़िए पूरी...

…आखिर क्यों निवर्तमान चेयरमैन के भतीजे को लोगों ने पीटा, पढ़िए पूरी खबर

…आखिर क्यों निवर्तमान चेयरमैन के भतीजे को लोगों ने पीटा, पढ़िए पूरी खबर

हरदोई। बीच मोहल्ले से साइकिल चोरी होने के बाद वहां के लोग चोर पर नज़र गड़ाए रहे, जैसे ही चोर दोबारा साइकिल चोरी कर रहा था, उसी बीच उसे दबोच लिया गया और रस्सी से बांध कर उसकी खूब पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रंगे हाथों पकड़े गए चोर ने खुद को निवर्तमान चेयरमैन का भतीजा बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बताया गया है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला नौशहरा मोहल्ले से साइकिल चोरी हो गई थी। उसके बाद से वहां के लोग चौकन्ना हो गए और चोर पर नज़र गड़ाए रहे। उसके बाद वही चोर दोबारा साइकिल चोरी करने पहुंचा।उसी बीच उसे रंगे हाथों पकड़ कर उसे रस्सी से बांध कर पहले तो पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पकड़े गए चोर ने पूछने पर बताया कि उसने पहले जो साइकिल चोरी की थी,उसे आठ सौ रुपये में बेंची थी। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया गया। उसने अपना नाम विकट राम बताया है और खुद को निवर्तमान चेयरमैन बाबूराम का भतीजा बताता है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read