…आखिर क्यों नहीं होती क्षेत्रीय इंस्पेक्टरों पर कार्यवाही, पढिए पूरी खबर
रविन्द्रनाथ सिंह
गाजीपुर। जिले में आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की की उदासीनता के चलते क्षेत्रीय इंस्पेक्टरों पर कार्यवाही नहीं हो पाती। सूत्रों के अनुसार कुछ शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों का न टेलीफोन नंबर अंकित है और न ही टोल फ्री नंबर जिसके चलते शराब प्रेमी शराब की दुकानों पर हो रही अनियमितताओं की शिकायत उच्च अधिकारियों तक नहीं कर पाते। खानपुर क्षेत्र के आबकारी इंस्पेक्टर इस समय चर्चा आम हो गए हैं।

क्षेत्र में अवैध रूप से बनने वाली शराब थोड़ी बहुत बरामद तो कर ली जाती है लेकिन ज्यादातर गिरफ्तारियां नहीं होती। सरकार की गाइड लाइन के विपरीत काम हो रहा है। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर साहब के आशीर्वाद से सेल्समैनों द्वारा पेटी के पेटी एक ही व्यक्ति को शराब बेची जा रही है। क्षेत्र में इंस्पेक्टर साहब का अता-पता नहीं रहता। बस कभी कदार सेल्समैनों से मिलने चले जाते हैं। फिलहाल क्षेत्र में उनकी तमाम शिकायतें देखने-सुनने को मिल रही हैं लेकिन आबकारी विभाग के उच्च अधिकारी इनकी गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे रहे जबकि यहां आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है। लोगों ने एक्साइज कमिश्नर प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












