Homeजालौनआईजीआरएस की जनसुनवाई में उरई तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान

आईजीआरएस की जनसुनवाई में उरई तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान

आईजीआरएस की जनसुनवाई में उरई तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान

रंजीत सिंह
उरई, जालौन। उपजिलाधिकारी के रूप में पदभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार ने आईजीआरएस की जनसुनवाई में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले को मिली इस उपलब्धि से सभी खुश हैं। प्रदेश में 349 तहसील हैं और उन्हें पछाड़ते हुए उरई तहसील को प्रथम स्थान मिला है। यह सब सदर उपजिलाधिकारी तथा आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार की मेहनत का नतीजा है।मालूम हो कि कालपी तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने कालपी तहसील को भी पूरे प्रदेश में दो बार प्रथम स्थान पर लाने का गौरव प्राप्त किया था। इसी क्रम में उन्होंने उरई तहसील को आईजीआरएस जनसुनवाई के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में इस बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अगस्त माह में जारी की गई रैंकिंग में प्रदेश की 349 तहसीलों में प्रथम स्थान पाया है जबकि मई माह में ही उपजिलाधिकारी उरई का चार्ज उन्होंने ग्रहण किया था। उस दौरान उरई तहसील 349 तहसीलों में 343 में स्थान पर थी उस 343 वें स्थान को समाप्त कर उन्होंने जनपद मुख्यालय को प्रथम स्थान पर लाने का कार्य किया है जिससे उरई के तमाम राजनीतिक व समाजसेवी लोग उनके इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read