Homeबांदाएसडीएम के विरोध में पांचवे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का अनशन

एसडीएम के विरोध में पांचवे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का अनशन

एसडीएम के विरोध में पांचवे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का अनशन

रूपा गोयल
बाँदा। उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने की विरोध में स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं का चल रहा क्रमिक अनशन के पांचवे दिन एक और जहां क्रमिक अनशन जारी रहा वही अधिवक्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने के विरोध में उनके स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ता एक और जहां कलम बंद हड़ताल किये हैं। वहीं कमी कंचन हुआ प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को क्रमिक अनशन पर संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव महासचिव नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ता सूरज बाजपेई विनय मिश्रा शंकर दयाल उपाध्याय कुलदीप सिंह धीरेंद्र सिंह विवेक तिवारी को माल्यार्पण कर क्रमिक अनशन पर बैठाया वही अधिवक्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर तहसील में उप जिलाअधिकारी के खिलाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यादव व पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ सीधा जनपद के आला अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा की उप जिलाधिकारी के व्यवहार से दुखी होकर अधिवक्ता मान सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन आला अधिकारी हड़ताल के एक माह होने जा रहे हैं अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। वैसे भी आप लड़ाई और तेज की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव मनोज द्विवेदी, विनोद तिवारी, संजय श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, राम नरेश वर्मा, लवकुश गुप्ता, राम मोहन, अवनीश तिवारी, राजकुमार पाठक, शिव मूर्ति मिश्रा, अर्जुन प्रकाश, राममिलन कुशवाहा, दिलदार वर्मा, चंद्रपाल यादव, बृजमोहन सिंह, राठौर राजेंद्र त्रिपाठी, लखन मिश्रा, द्वारिका लखेरा विकास सिंह, रवि सिंह, संजय तिवारी, राम नरेश वर्मा, उमाशंकर त्रिपाठी, राज ललन गर्ग, भागीरथ पाण्डेय, प्रमोद अवस्थी, विश्वनाथ अवस्थी, मंगल सिंह, सुशील गुप्ता, राजेश शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, संतोष द्विवेदी, अशोक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

उग्र होता जा रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन
बांदा। अधिवक्ताओं की लड़ाई के लगभग 25 दिन पूरे होने पर एक और जहां उप जिलाधिकारी का स्थानांतरण ना होने पर अधिवक्ताओं का आंदोलन धरना प्रदर्शन सहित उग्र होता जा रहा है वही जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। शनिवार को अधिवक्ताओं के आंदोलन में पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने पहुंचकर जहां अधिवक्ताओं की लड़ाई को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया वही अधिवक्ताओं से संवाद कर मदद का भरोसा दिया वार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर विनोद तिवारी जल्द से जल्द स्थानांतरण की मांग की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read