सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं 1 न्यूज पोर्टल
आईजी पद पर पदोन्नति होने पर अधिवक्ताओं में खुशी | #TejasToday

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी विनय कुमार यादव के आईजी के पद पर पदोन्नति होने पर अधिवक्ताओं तहसील अधिवक्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि तहसील के बटनहित ग्राम निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख केदारनाथ यादव के पुत्र विनय कुमार यादव का शासन द्वारा डी आई जी पद से आई जी के पद पर पदोन्नति किया गया है जो वर्तमान में अभियोजन विभाग में डी आई जी के पद पर तैनात थे जिन्हें दीर्घ कालीन उत्कृष्ठ सेवा के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
आंदोलनरत किसानों की मौत, लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोटः लालबहादुर यादव | #TejasToday
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, आर.पी. सिंह, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, विपिन मौर्या, सुशील श्रीवास्तव, भारत सिंह, विनय पाण्डेय, भरत लाल यादव, सुरेश बहादुर सिंह, लालजी यादव, हरिनायक तिवारी, रामजी गुप्ता, सरजू प्रसाद विन्द आदि उपस्थित लोगों ने बधाई दी।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







