HomeTrendingस्वगणना एवं जनगणना अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय

स्वगणना एवं जनगणना अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय

  • स्वगणना एवं जनगणना अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय

  • बड़ा मठ पहुंचे एसडीएम एवं तहसीलदार, सन्त समाज को दिये जानकारी

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। स्वगणना एवं आगामी जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को एसडीएम प्रीति सिंह और तहसीलदार यशवंत सिंह डलमऊ स्थित सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ पहुंचे जहां उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्र आनंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी दिव्यानंद गिरि महाराज सहित संत समाज को अभियान की जानकारी दिये। इस दौरान उपस्थित संतों की स्वगणना भी कराई गई।
इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से मोबाइल पर स्वयं और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारियां एकत्र करेंगे। तहसीलदार यशवंत सिंह ने कहा कि अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे। उन्होंने जनगणना को विकास योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसमें सहभागिता की अपील किया है।

 

 

 

 

Must Read