गेहूं खरीद में ढिलाई पर एडीएम का सख्त एक्शन
केन्द्र प्रभारियों की लगायी क्लास, जमकर फटकारा
एडीएम ने क्रय केन्द्रों पर मारा छापा, मचा हड़कम्प
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। जनपद में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचकर खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू व यूपीएसएस के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से कम खरीद को लेकर एडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई और दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि केंद्र पर आने वाले किसी भी किसान को खाली हाथ वापस न किया जाय।
एडीएम ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में किसानों का गेहूं तौला जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि शिकायत मिली तो सीधे कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी हकीकत परखी। एडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य मिले, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया को तेज करें और पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



