HomeTrendingअपर पुलिस अधीक्षक ने व्यवसाइयों संग की मासिक गोष्ठी

अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यवसाइयों संग की मासिक गोष्ठी

  • अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यवसाइयों संग की मासिक गोष्ठी

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के प्रमुख व्यवसायियों सर्राफा/पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी एवं ईंट भट्ठा स्वामियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में गोष्ठी किया। सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्र से आए व्यापारी बंधुओं से उनका परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना तथा उनके क्षेत्र में आ रहीं प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से व्यापारियों द्वारा यातायात, सड़क अतिक्रमण, बस स्टैंड पर अवैध डग्गामार वाहनों, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्कूल बसों के फिटनेस से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों/बाजारों/कस्बों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अतिक्रमण विरोधी अभियान चलवाने, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच कराए जाने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हेतु संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए जाने तथा ऑनलाइन ठगी/साइबर अपराध से बचाव के लिए ओटीपी किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं बैंक विवरण सुरक्षित रखने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान व्यापारी बंधु, विभिन्न थानों से आए अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read