प्राचीन मां गौरी देवी मन्दिर में 1100 कन्याओं का हुआ भोज
पालिकाध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार किया कन्या पूजन
तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
खैराबाद, सीतापुर। शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर खैराबाद के मोहल्ला भूलनपुर स्थित प्राचीन माँ गौरी देवी मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। 1100 कन्याओं का कन्या भोज कराया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महानवमी के इस पावन दिन पर पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
इस मौके पर खैराबाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता और प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया तथा उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराकर उपहार प्रदान किया। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। महानवमी पर माँ गौरी देवी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली। भक्तों ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की मंगल कामना किया।
इस अवसर अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज राणा, प्रदीप, अनिल, वीरेंद्र मिश्रा, गौरव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता, संदीप गुप्ता, दीपक सिंह, अर्पित सिंह, दिलीप गुप्ता सहित मंदिर कमेटी के सदस्य के अलावा तमाम भक्त मौजूद रहे।













