HomeAyodhyaवायरल वीडियो के बाद सीएचसी अधीक्षक पर हुई कार्रवाई

वायरल वीडियो के बाद सीएचसी अधीक्षक पर हुई कार्रवाई

वायरल वीडियो के बाद सीएचसी अधीक्षक पर हुई कार्रवाई

हैरिंग्टनगंज सीएचसी प्रभारी को सीएमओ कार्यालय से किया अटैच, जांच कमेटी गठित
तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
अयोध्या। अयोध्या में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने उन्हें सीएमओ कार्यालय से अटैच कर दिया है। डॉ. संतोष सिंह के स्थान पर सीएचसी खण्डासा में तैनात डॉ. आनंद सिन्हा को सीएचसी हैरिंग्टनगंज का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने एक जांच कमेटी का गठन किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डॉ. संदीप शुक्ला को नोडल अधिकारी नर्सिंग होम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. राममणि शुक्ला को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीबीडी और नोडल अधिकारी झोलाछाप की जिम्मेदारी के साथ मसौधा और हैरिंग्टनगंज सीएचसी का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव को रोगी कल्याण समिति, राज्य आरोग्य निधि और दिव्यांग बोर्ड का इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें मिल्कीपुर और खंडासा सीएचसी की जिम्मेदारी भी दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतकुंड में तैनात डॉ. आलोक रंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव को रोगी कल्याण समिति, राज्य आरोग्य निधि और दिव्यांग बोर्ड का इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें मिल्कीपुर और खंडासा सीएचसी की जिम्मेदारी भी दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतकुंड में तैनात डॉ. आलोक रंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read