युवती को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
सुबोध कुमार
बेवर, मैनपुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से बीती 13 जून को एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में पीड़िता को पुलिस ने शनिवार को ही बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान पर मेडिकल के आधार पर पुलिस ने मामले के अभियुक्त अखिलेश उर्फ टिंकू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला केहरी को दुष्कर्म व अन्य धाराओं में लिखा पढ़ी कर रविवार को जेल भेज दिया। अभियुक्त को पुलिस ने बेवर बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना पर बंदी बनाया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












