आओ छेड़ो, दो मारूंगी का हुआ शुभ मुहूर्त
जौनपुर। नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री मूवी आओ छेड़ो, दो मारूंगी का शुभ मुहूर्त जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बुधवार को नारियल फोड़कर किया। आकांक्षा समिति द्वारा आयोजित डॉक्यूमेंट्री मूवी की शूटिंग नगर के लोहिया पार्क में सम्पन्न हुई।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अंकिता राज के लिखे गीत पर ऑडियो के बाद वीडियो शूटिंग नगर के लोहिया पार्क में किया गया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व लेखिका अंकिता राज द्वारा लिखी गई पुस्तक रंग बिरंगी दुनिया में से यह लिखी हुई कविता जिसको आज नारी शक्ति के रूप में समाज में प्रस्तुत किया जा रहा है।
लेखिका ने बताया कि यह सभी कार्य वह नारी शक्ति को सशक्त करने के लिये कर रही हैं जिससे बालिकाओं और महिलाओं को आत्मविश्वास मिले, उनकी हिम्मत बढ़े। ऑडियो और वीडियो डॉक्यूमेंट्री का पूरा सेटअप तैयार हुआ।
पूरी शूटिंग में जनपद के बाहर के कलाकारों ने अभिनय किया है। जिसमें लेखिका अंकिता राज, विद्या सिंह लखनऊ, चांद, आदित्य सत्यम, फैज, इंटरनेशनल खिलाड़ी संजीव साहू एवं उनकी टीम, डायरेक्टर सागर शान, कॉन्सेप्ट एवं कोरियोग्राफर सलमान शेख, कैमरामैन आशीष माली, विशेष योगदान अमित गुप्ता, राहिल शेख, महिला थाना पुलिस टीम, पुलिस लाइन और रजत पाल राव का सहयोग है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत