प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार पर पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि मिली सूचना पर घेराबंदी करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया गया है। आरोपी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














