श्री जी इण्टरनेशनल स्कूल की आस्था ने नीट 2024 की परीक्षा में लहराया परचम

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नीट 2024 की परीक्षा में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आस्था शुक्ल पुत्री राजीव शुक्ला ने परिश्रम करते हुए अधिकतम 720 अंक में 659 अंक प्राप्त किये। आस्था शुक्ला ने सत्र 2022-23 में भी कक्षा 12 की परीक्षा में 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। ग्राम सरैंया निवासी आस्था शुक्ला ने ऑनलाइन कोचिंग क्लास के जरिये घर से ही नीट 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की जोकि अपने आप में सराहनीय है। विद्यालय के डायरेक्टर स्वप्निल अग्रवाल ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता का इजहार किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















