HomeJaunpurJaunpur News : बोलेरो खाई में पलटी, एक की हुई मौत व...

Jaunpur News : बोलेरो खाई में पलटी, एक की हुई मौत व दो घायल

Jaunpur News : बोलेरो खाई में पलटी, एक की हुई मौत व दो घायल

जौनपुर—शाहगंज रोड पर तिवारी के पूरा के पास हुई घटना
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा चौराहे के समीप एक बोलेरो के टायर दगने से अचानक खाई में पलट गई। हादसे में घायल 80 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला गांव निवासी सुखई बिंद बृहस्पतिवार को शाम करीब 4 बजे एक किराए के बोलेरो से विदेश से आ रहे नाती को लेने बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे साथ में बड़उर गांव निवासी नाती मुकेश कुमार बिंद उम्र 25 वर्ष और नातिनी मुस्कान उम्र 6 वर्ष भी साथ जा रहे थे। जौनपुर शाहगंज रोड पर तिवारीपुर गांव के समीप बोलोरो का टायर दगने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही सुखई बिंद को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read