Homeबांदासांसद संजय की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

सांसद संजय की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

सांसद संजय की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

रूपा गोयल
बांदा। आप सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास रखा और कहां की जब तक उनकी रिहाई नहीं हो जाती आप कार्यकर्ता इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाकात के बाद बताया था कि वह अपनी गिरफ्तारी की विरोध में हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तार के विरोध में आंदोलन को जारी रखते हुए हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे। इसी कड़ी में आज कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा है। इस बारे में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी। उपवास के दौरान जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के अतिरिक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समरजीत सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित कुशवाहा, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राममिलन वर्मा, नीरज सिंह कछवाह, योगराज सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसन, महेंद्र प्रताप सिंह चंदेल एडवोकेट, अशोक गुप्ता, अनुराग यादव, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read