Homeआजमगढ़पूरे उत्तर प्रदेश में अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी:...

पूरे उत्तर प्रदेश में अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: संजय सिंह

पूरे उत्तर प्रदेश में अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: संजय सिंह

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह जनपद में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के उपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी भारतीय खोखा पार्टी बनकर रह गई है। सरकारी विद्यालयों की हालत बद से बदतर देखी जा सकती है। यहां पर बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। स्कूल की हालत भी ठीक नहीं है जो जर्जर हालत में विद्यालय की दुर्दशा को बयां कर रहे हैं।

इसी पार्टी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हर जिले में छापामारी कर नियम और कानूनों को मजबूती रूप में पेश करने की व्यवस्था दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन सब कुछ उसके विपरीत ही दिखाई दे रहा है। संजय सिंह ने बताया कि अगर माफिया जेल में होते तो खीरी कांड कतई नहीं होता। आने वाले समय में निकाय चुनाव होंगे। पूरे यूपी में अपने सिंबल पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके तहत तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। प्रदेश का दौरा भी किया जा रहा है। यूपी को संगठन की दृष्टि से 8 प्रांतों में बांटा गया है। निकाय चुनाव को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर पालिका और नगर पंचायत मुद्दों पर भी बहस की जा रही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से अब यहां पर आम आदमी के सहयोग के साथ लोगों के सहयोग करने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में किसी भी तरह से पार्टी की जरूरत पड़ेगी तो आम आदमी पार्टी आम आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read