HomeJaunpurअवैध तरीके से बनाया जा रहा आधार कार्ड | #TejasToday

अवैध तरीके से बनाया जा रहा आधार कार्ड | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

अवैध तरीके से बनाया जा रहा आधार कार्ड | #TejasToday

अवैध तरीके से बनाया जा रहा आधार कार्ड | #TejasToday

विपिन मौर्य एडवोेकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में एक बैंक संचालक ग्रुप आफ अरुण दुबे के सेण्टर पर नियमों को तोड़ते हुये अवैध तरीके से आधार सुधार का कार्य किया जा रहा है। बताया जाता है कि सीसीएससीई गवर्नेंस संस्था के तरफ से कुछ चुनिंदा लोगों को कड़े नियमों के साथ आधार संशोधन का कार्य दिया गया है जिसमें बहुत सारी सेकुरिटी और नियमों का पालन करने का बंधन किया गया। जिसका सेण्टर चालू किया गया है, वहीं पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कार्य करें एवं अपने सुनिस्चित स्थान से कहीं इधर-उधर मशीन न लेकर जायं और न ही सुनिश्चित स्थान के अलावा आधार बनाये। इसके लिए नेटवर्क के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है परन्तु आधार मशीन नम्बर 02861 जिसका सुनिश्चित स्थान समाधगंज बाजार में है, संचालक द्वारा नेट से छेड़छाड़ करके अपना आधार सुधार केंद्र नगर के ए ग्रुप आफ अरुण दुबे के सेंटर पर लाकर नियमों के विरुद्ध आधार सुधार केंद्र चलाता है।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read