पक्की सड़क निर्माण से गांव में छायी खुशी की लहर | #TEJASTODAY

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय ग्रामसभा कुसियां में लगभग 700 मीटर नहर से पटेल बस्ती तक पक्की सड़क बनने से लोगों में खुशी का माहौल छा गया है। देखा जा रहा है कि सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। इस बाबत लोगों का कहना है कि पक्की सड़क निर्माण हो जाने से पटेल, बस्ती, ब्राह्मण बस्ती से होते हुए कुसियां खास बस्ती तक के लोगों को लाभ पहुंचेगा। ग्राम प्रधान राजप्यारे पटेल, समाजसेवी बीआर, विमल सिंह, रिंकू सिंह, लालमणि राम, राजदेव पटेल सहित तमाम लोगों ने इस निर्माण कार्य पर हर्ष व्यक्त किया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









