HomeJaunpurदो बाइकों की हुई टक्कर में एक की मौके पर ही हुई...

दो बाइकों की हुई टक्कर में एक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत | #TejasToday

दो बाइकों की हुई टक्कर में एक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत | #TejasToday

दो गम्भीर रूप से घायल, प्रयागराज रेफर

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुपुर बाजार के निकट रविवार को शाम लगभग 5 बजे दो बाइकों की हुई टक्कर में रख बाइक के चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को हल्की चोटें ही आई है और दूसरी बाइक के चालक एवं पीछे बैठे दोनों व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई है उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।

बताते हैं कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बरजी कला गाँव निवासी अंकित सिंह 26 वर्ष पुत्र त्रिलोकी नाथ सिंह रविवार को शाम लगभग 5 बजे अपनी बाइक पर गाँव के ही नरेन्द्र सिंह पुत्र दिनेश सिंह 30 वर्ष को पीछे बैठाकर कहीं जा रहे थे कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर ही बाइकों समेत गिर गए जिससे अंकित सिंह की सिर में कही गम्भीर चोट लग जाने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उनकी बाइक पर पीछे बैठे नरेन्द्र सिंह को पीछे गिरने से हल्की चोटें आई जबकि मीरगंज थानान्तर्गत कवियाचक निवासी दूसरी बाइक के चालक अवधेश पाण्डेय पुत्र लालमणि पाण्डेय 38 वर्ष तथा पीछे बैठे अनुज पाण्डेय 40 वर्ष पुत्र सुभाष पाण्डेय को गम्भीर चोटें आई। सूचना मिलने पर सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश कुमार तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचकर गम्भीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनो की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक अंकित सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। अंकित के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अंकित के घर पत्नी के अलावा मात्र एक दो वर्ष की पुत्री है।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read