5 जून को लगेगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला

5 जून को लगेगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। उक्त के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ एवं आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से 5 जून को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन आई०टी०आई० अलीगंज परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। उक्त रोजगार मेले में मारूति कम्पनी एवं हीरो कम्पनी सहित 7 कम्पनियों प्रतिभाग कर रही है जो इण्टर/स्नातक/पालीटेक्निक/ आई०टी०आई० से उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन करेगी। मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपनी सी०वी० की प्रतियों एवं मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण सहित अन्य किसी असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्गव्यय आदि देय नहीं होगा। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA