963188
गोला बाजार स्थित रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व आरती के साथ स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुभारंभ किया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में रथ, घोड़े, डीजे की धुनों के साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा में रामभक्ति में लीन होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।







