HomeJaunpurनवमी को सिद्धिदात्री स्वरूप में मां शीतला के दर्शन को उमड़ी भारी...

नवमी को सिद्धिदात्री स्वरूप में मां शीतला के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

नवमी को सिद्धिदात्री स्वरूप में मां शीतला के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

हवन एवं कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन
माता रानी के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के नवरात्रि के नवें दिन माता स्वरूप सिद्धिदात्री देवी का भक्तों ने मां शीतला का दर्शन पूजन किया। प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती-पूजन किया गया। शारदीय नवरात्र के नवें दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री है। नवें दिन की पूजा में माता सिद्धिदात्री को पूड़ी, चने और हलवे का भोग लगाया जाता है और यह भोग कन्याओं को भी दिया जाता है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसे करने से ही मां के नौ दिनों की पूजा पूरी होती है। चौकियां धाम में मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से पूरा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालु मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया। नवरात्रि के नवमी होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ थी। दूर-दराज से आने वाले भक्त दर्शन-पूजन करने के पश्चात् दर्शनार्थी पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन किये। हवन, कन्या पूजन के पश्चात शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। नव दिन के व्रत का पूजन करने वाले भक्तों ने विधि—विधान से देवी स्वरूप में कन्या पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी अपने सहयोगी, पुलिस, पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read