50 कृषकों का समूह दल सात दिवसीय अर्न्तराज्यीय भ्रमण के लिये रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन को प्रोत्साहन योजना वर्ष 2024-25 अन्तर्गत 50 कृषकों के समूह दल को 7 दिवसीय अर्न्तराज्यीय भ्रमण हेतु जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उक्त कृषक दल भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र खुशरू बाग प्रयागराज द्वारा पान उत्पादक कृषकों को पान उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी जायेगी। तत्पश्चात चित्रकूट भ्रमण के पश्चात द्वितीय दिवस 3 सितम्बर को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के लिए रवाना होगा। 4 व 5 सितम्बर को पान शोध केन्द्र महोबा में दो दिवसीय प्रशिक्षण एंव पान उत्पादक कृषको के यहां प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जायेगा। तत्पश्चात 6 एवं 7 सितम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र छत्तरपुर (मध्य प्रदेश) में कृषक प्रशिक्षण एंव पान की खेती करने वाले प्रगतिशील कृषको के यहां प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जाना है एवं 8 सितम्बर को पुनः जौनपुर वापसी के लिए प्रस्थान किया जायेगा। जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने बताया कि जनपद में पान की खेती करने वाले कृषक बक्शा, महराजगंज, सुजानगंज, करंजाकला व मछलीशहर विकास खण्डों से 7 दिवस अर्न्तराज्यीय भ्रमण के लिए कृषको का चयन किया गया है। निश्चित रूप से ये पान उत्पादक कृषक इस भ्रमण से पान की खेती की नवीन तकनीकी से अवगत होकर अपने जनपद में पान उत्पादन के क्षेत्र में गुणात्मक वृद्धि करने में सहायक होंगे। उक्त भ्रमण दल रविन्द्र सिंह उद्यान निरीक्षक प्रभारी पान के पर्यवेक्षण में रवाना किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













