HomeTrendingगंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता पर सजा भव्य मुशायरा, शायरों ने बांधी...

गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता पर सजा भव्य मुशायरा, शायरों ने बांधी समां

  • गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता पर सजा भव्य मुशायरा, शायरों ने बांधी समां

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से गंगा-जमुनी तहज़ीब और राष्ट्रीय एकता के विषय पर मुशायरे का आयोजन हुआ जहां साहित्य, संस्कृति और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन जावेद जाफरी (नगर उपाध्यक्ष भाजपा बहराइच एवं सदर बज़्मे नूरे अदब) ने किया। मुशायरे का आगाज़ राशिद अल्वी ने नाते पाक पेश कर किया जिससे माहौल रूहानियत से भर गया और कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामय अंदाज़ में हुई। इसके बाद शेरो-शायरी का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अमील शम्सी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कार्यालय प्रभारी असरार अहमद ने की। मशहूर नाज़िम राशिद राही ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में मुशायरे का संचालन करते हुए श्रोताओं को बांधे रखा। मुशायरे में बहराइच सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए शायरों और कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गुलशन पाठक, नाजिम बहराइची, डॉ. अशोक पांडेय, गुलशन, शहबाज तालिब, मज़हर सईद, अंजुम ज़ैदी, सगीर रिजवी, अभीश्रेष्ठ तिवारी, मंज़ूर बहराइची, राधाकृष्ण पाठक, फौजिया आफरीन, तमन्ना जाफरी, नदीम ताबिश, शौकत अली सहित तमाम प्रतिष्ठित कवि एवं शायरों ने शिरकत किया।

नाजिम बहराइची की गजल ने लूटी महफिल
मुशायरे के दौरान नाजिम बहराइची की पेश की गई ग़ज़ल को श्रोताओं ने खूब सराहा। उनकी अदायगी और लफ़्ज़ों की गहराई ने महफिल में एक अलग ही रंग भर दिया। ग़ज़ल के अशआर पर बार-बार तालियां गूंजीं और श्रोता देर तक उनके कलाम की सराहना करते नजर आये। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार शफीउद्दीन ज़ैदी, बच्चे भारती, शादाब हुसैन, सैय्यद अकरम सईद, अतहर मेहदी, युवा पत्रकार तौहीद अहमद, मोहम्मद अब्दुल्ला, शकील मिर्ज़ा (सभासद प्रतिनिधि), एहतिशाम जाफरी सहित कई अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार साहित्य और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य कर रही है। अंत में आयोजक जावेद जाफरी ने सभी अतिथियों, शायरों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read